दो शवयात्री गंगा में डूबे, एक का शव मिला

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा तट पर स्नान करते हुए दो शवयात्री डूब गए। वह अपने गांव से अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद एक शव को ढ़ूंढ़ लिया।दूसरे डूबे युवक की तलाश जारी थी।
बाराचवर क्षेत्र के खारा बरेजी निवासी शारदा देवी का शव लेकर परिवार और ग्रामीण सुल्तानपुर गंगा तट स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल पर आए थे। शवदाह के बाद शवयात्री थोड़ी दूर जाकर गंगा नदी में स्नान करने लगे। वहां स्नान करते हुए अमन कुशवाहा और तारकेश्वर सिंह उर्फ झब्बर सिंह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अन्य शवयात्री यह देख हक्का बक्का रह गए। कुछ सेंकेड में ही दोनो डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फोन से पुलिस को दी। कुछ देर बाद गौसपुर निवासी गोताखोर मौके पर पहुंचे और जाल डालकर उनकी तलाश शुरु की। कड़ी मशक्कत के बाद एक शव मिला।यह 35वर्षीय तारकेश्वर सिंह उर्फ झब्बर सिंह का था। दूसरे डूबे युवक 18 वर्षीय अमन कुशवाहा को नहीं तलाशा जा सका। तब मौके पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया समाचार लिखे जाने तक टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अमन कुशवाहा मृतका शारदा देवी के पुत्री का पुत्र है। तारकेश्वर सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घाट पर पुलिस के साथ सैकडों लोगों की भीड़ जमी हुई है। कड़ी धूप और गर्मी पर इस हादसे का गम भारी पड़ रहा था।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *