पहले दिन तीन पदों पर तीन नामांकन

गाजीपुर।गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन तीन नामांकन हुए। नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी दुर्ग विजय सिंह, डा.एके राय, शिव कुमार, आशुतोष त्रिपाठी और संगठन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
पहले दिन चुनाव अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन हुआ।सूर्यवीर सिंह ने अपना नामांकन अध्यक्ष पद के लिए किया।उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार सिंह और महामंत्री पद के लिए देवव्रत विश्वकर्मा ने नामांकन किया।नामांकन का दूसरा और अंतिम दिन 23अगस्त है।अधिकांश नामांकन भी कल ही होंगे।चुनाव को लेकर पत्रकारों में काफी गहमागहमी है।पत्रकारों के अलावा बाहरी लोग भी इसमें रुचि ले रहे हैं।नामांकन का कार्य पूर्ण होने पर ही चुनाव की तस्वीर स्पष्ट होगी।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *