परिवार संग किया डीएम ने पौधरोपण

गाजीपुर । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ‘‘ एक पेड़ मां के नाम ‘‘ वृक्षारोपण अभियान- 2024 के अन्तर्गत अपने आवास परिसर में परिवार संग रविवार को पौधरोपड़ कर जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौध लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका संज्ञान हमें होना चाहिए। आप जहां भी जिस रूप में रहें वृक्षारोपण अवश्य करें तथा उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के आवाह्न पर प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधरोपण के सापेक्ष 20 जुलाई को जनपद में 41 लाख 80 हजार 152 पौध रोपण किया गया।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …