अपने आवास में मृत मिले उपजिलाधिकारी कासिमाबाद

गाजीपुर। कासिमाबाद के उपजिलाधिकारी वीरबहादुर यादव मंगलवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।घटना की जानकारी होने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।सुबह जब एसडीएम वीर बहादुर यादव ने आवास का दरवाजा नही खोला तो कर्मचारियों ने आवास लगाई लेकिन कोई जवाब नही मिला तो लोगो को अनहोनी की आशंका हुई तो दरवाजा तोड़ा गया । वह अपने बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद के आलाधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम,एसपी सहित डॉक्टरों की टीम पहुंची। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। आशंका जताई जा रही है कि हृदयगति रुकने से मौत हो सकती है।यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।फिलहाल आला प्रसाशनिक अधिकारी मौके पर हैं और आगे की विधिक कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देशित किए।उनके घर वालों को भी सूचना दे दी गयी है।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *