स्कूटी पर डीएम

गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली को पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस स्कूटर रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा स्कूटर चला कर किया गया। यह रैली भुतहिया ताड़ से शुरू होकर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज नंदगंज पर समाप्त हुई। रैली की समाप्ति पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपने संबोधन द्वारा महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण ,एसडीएम सदर, सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *