रेवतीपुर के अध्यक्ष चुने गए अरुण राय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रेवतीपुर ब्लाक के अरुण कुमार राय बुधवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिए गए। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे और चुनाव उनकी देखरेख में संपन्न हुआ।
चुनाव कंपोजिट विद्यालय रेवतीपुर के प्रागंण में हुआ।इसमें 214 सदस्य अध्यापकों में 151मौजूद रहे।अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की घोषणा यथाशीघ्र कर दी जाएगी।इस मौके पर इशरार सिद्दीकी ,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। अध्यापकों और जिला नेतृत्व ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामना देकर फूल मालाओं से लाद दिया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *