डीएम की हरी झंडी

गाजीपुर । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रचार वाहन रथ को फीता काटकार हरी झंडी दिखाते हुए कलक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। यह रथ जनपद के सभी विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों तथा तहसीलों में प्रचार प्रसार के माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं एवं बीमा के सम्बन्ध में जानकारी कृषकों तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अतिंदर सिंह, फसल बीमा के जिला समन्वयक सुनील कुमार श्रीवास्तव, तहसील क्वार्डिनेटर अजीत दुबे और आशीष कुमार यादव, किसान अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *