रक्षा मंत्री और सूर्य प्रताप शाही भी आएंगे मोहनपुरा

गाजीपुर। जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी आएंगे। श्री सिन्हा के पैतृक गांव मुहम्मदाबाद तहसील के मोहनपुरा में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।इसकी पूर्णाहुति पर 8 नवंबर को मोहनपुरा में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का प्रोटोकाल जिला प्रशासन तक आ गया है।जानकर बताते हैं कि अभी और अनेक वीवीआईपी नेताओं, मंत्रियों के कार्यक्रम में आने की संभावना है।श्री सिन्हा स्वयं शनिवार शाम तक गाजीपुर आवास पर पहुंच जाएंगे और आठ नवंबर तक गाजीपुर और मोहनपुरा में रुकेंगे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *