खैरा बरेजी की टीम बनी विजेता

गाजीपुर।रोमांचक मुकाबले में खैरा बरेजी ने सुल्तानपुर को हराकर जय वासुदेव बाबा बाल कबड्डी प्रतियोगिता जीत लिया। तीसरे स्थान पर देवननिया की टीम रही।आयोजक अवर अभियंता मृत्युंजय खरवार ने बताया कि दो दिवसीय बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सुल्तानपुर प्राथमिक विद्यालय पर किया गया था।इसका उद्देश्य युवा और बच्चों में कबड्डी के प्रति रुचि बनाए रखना और बढ़ाना था।प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच बिट्टू राजभर,सीरीज प्रियांशु यादव रहे।विजेता टीम को पूर्व प्रधान घनश्याम पासवान और उपजेता को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शंकर यादव ने शील्ड प्रदान कर खिलाड़ियों और टीम को सम्मानित किया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *