उम्मीद में उमड़े, दोबारा न आना पड़े

गाजीपुर ।जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में हुआ। जिसमें 88 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 15 का निस्तारण किया गया। नए जिलाधिकारी के आने के बाद लोगों की उम्मीद बढ़ी है और उन्हें लगता है कि शायद इनके कार्यप्रणाली ऐसी हो कि एक ही शिकायत को लेकर दोबारा न आना पड़े।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 404 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 43 शिकायत/प्रार्थना पत्रों  का निस्तारण किया गया।
तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 65 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 82 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  05 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए गॉव के प्रधान के साथ बैठक कराते हुए छोटे मोटे विवादों का मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाय। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि जमीन/रास्ता, खेत की नापी जैसे अन्य विवादों को अपने गॉव के ग्राम प्रधान एवं तहसीलदार से सम्पर्क कर आवदनों का निस्तारण करा लिया जाय। जिससे आप द्वारा आपकी शिकायतों का गॉव में ही निस्तारण हो जाय। इसके उपरान्त तहसील स्तर एवं गॉव के प्रधान द्वारा आपका निस्तारण नही हो पा रहा है या किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो उस दशा में जिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

मजदूर दिवस पर घोषित हो अवकाश

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस दवा प्रतिनिधियों के संगठन यूपीएमएसआरए की गाजीपुर ईकाई द्वारा ईकाई कार्यालय …