सपा उपचुनाव के लिए फिक्रमंद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। बैठक में तय सीमा 5 जून से पहले शीघ्रताशीघ्र बूथ कमेटी का पुनर्गठन करने , सदस्यता रशीद शीघ्र वापस करने एवं किसानों एवं तमाम जनसमस्याओं पर चर्चा की गयी। इसके साथ साथ समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ साथ पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पालिका मुहम्मदाबाद के चेयरमैन रईस अंसारी,नगर पंचायत बहादुर गंज के चेयरमैन रियाज अंसारी और सादात नगर पंचायत की चेयरमैन सुमन यादव एवं सभी नवनिर्वाचित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गयी ।साथ ही जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने अपने नगर क्षेत्र को सुंदर बनाने और जनता का दिल जीतकर पार्टी को और मजबूत बनाने की भी हिदायत दी गयी ।
इस बैठक में संभावित लोकसभा के उपचुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने का आह्वान किया गया और ढीले पड़े संगठन के पेंच को कस लेने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है।इस सरकार में अपराध, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है।इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। कानून व्यवस्था फेल है। चारों तरफ जंगलराज है।न पुलिस का खौफ रह गया है और न कानून का डर। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का खौफ बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री योगी के सुशासन के दावों और बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के चलते देश की जनता तंग है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की इन समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है।वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों का हित संरक्षित करने में मशगूल हैं। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव,सुधीर यादव,अनिल यादव, तहसीन अहमद, भानु यादव, सदानंद यादव, चन्द्रिका यादव,राजू यादव,अमित ठाकुर, जै हिंद यादव,गोवर्धन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,डॉ समीर सिंह,राजेंद्र यादव,मदन सिंह यादव, आत्मा यादव, राजेश कुमार यादव,महेन्द्र बिंद, शिवशंकर यादव,धर्मेन्द्र यादव सोनू,गोविंद यादव, रमेश यादव, रजनी कान्त यादव,रीना यादव, जयराम यादव,जमुना यादव,कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा,केशव यादव,विनय यादव, राजेश गोड़,कन्हैया यादव,राजनाथ कुशवाहा ,रमायन कुशवाहा,प्रवीण यादव,नागा यादव, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *