डीएम ने देखा धान क्रय केंद्र

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने  तहसील सेवराई के धान क्रय केन्द्र गहमर का स्थलीय निरीक्षण कर धान क्रय के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखों व किसानों के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा क्रय हेतु उपकरणों तथा इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, डेली क्रय किये गये धान की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर धान खरीद की स्थिति की जानकारी लेने पर बताया गया कि खरीद मानक के अनुरूप किया जा रहा है।इस पर जिलाधिकारी  ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वह मंडी सचिव को प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर भेज कर धान वजन करने वाली मशीन तथा मापन यंत्र का निरीक्षण करवा लें। जिलाधिकारी ने पूछा कि यहां कितना भुगतान किया गया तथा कितना धान क्रय किया गया।जानकारी दी गई कि यहां 69 किसानों का धान क्रय किया गया जिसमें 36 किसानों को ही भुगतान किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान होना चाहिए यहां के लेखपाल को निर्देश दिया कि वह सीमान्त किसानों को प्रत्येक गांव में जाकर जागरूग करते हुए धान क्रय केन्द्र पर ही अपना धान बिक्री करने हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केन्द्र पर किसानों को बैठने के लिए पेयजल व्यवस्था एवं  अन्य व्यवस्था करें जिससे किसानों को कोई परेशानी न होने पाये।
निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने बिहार बार्डर स्थित बारा चौकी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी में बनी बिल्डिंग खराब स्थिति में पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने उसे ठीक कराते हुए साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। बारा चौकी पर बनाया गया बैरीकेटिंग टूटा पाया गया जो आये दिन भारी वाहनों का आवागमन किया जा रहा था। जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल उसे ठीक कराया जाय जिससे अवैध वाहनों का आवागमन न होने पाए।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *