जन न्यायार्थ कांग्रेस ने निकाली है पदयात्रा

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को शहर में भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर पदयात्रा शहर के उर्दू बाजार से सिटी रेलवे स्टेशन तक निकाली गयी। इस पदयात्रा की अगुवाई जिलाध्यक्ष सुनील राम ने किया। जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि देश के वर्तमान भेदभाव वाले हालात को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 7 सितंबर से 3570 किलोमीटर की “भारत जोड़ो यात्रा” प्रारंभ किया है।यात्रा लगभग 12 प्रांतों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी और यह यात्रा भारत वासियों के लिए न्याय की हुंकार होगी। कॉंग्रेस पार्टी इस यात्रा के माध्यम से सरकार की जनविरोधी – किसान विरोधी – समाज को बांटकर राज करने वाली नीतियों के साथ महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को एकजुट करने का काम कर रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविकांत राय ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोजमर्रा की वस्तुओं में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि, बढ़ती बेरोजगारी, सरकार की किसान विरोधी नीतियों, समाज को जाति – धर्म – खानपान आदि के आधार पर बांटकर ध्रुवीकरण करने आदि जैसे मुद्दों की ओर आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

इस मौके पर सुनील साहू और जनक कुशवाहा ने भी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आस्तीन चढ़ाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही।

पदयात्रा में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह , पूर्व शहर अध्यक्ष सुनील साहू,राजीव कुमार सिंह ,अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय सिंह, मनीष राय, अनुराग पांडे , सतीश उपाध्याय,माधव कृष्ण, आशुतोष गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, अरुण श्रीवास्तव, रईस अहमद, सदानंद गुप्ता आदिल अख्तर, रतन तिवारी , शक्ति आनंद अवधेश साहू सीमा विश्वकर्मा राशिद इस्लाम रमाकांत कुशवाहा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे ।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *