
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत पर्चा वितरण करने के सम्बन्ध में, बूथों पर मतदाता सूची में बढ़े और कटे नामों के भौतिक सत्यापन करने के सम्बन्ध में तथा देश और प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा भाजपा राज में देश -प्रदेश सामाजिक अराजकता और बद इंतजामी का शिकार हो गया है। विकास का झूठा प्रचार चल रहा है। यह सरकार पूरी तरह से कागजी चल रही है। उसके विकास के दावे भी कागजी हैं। भाजपा सरकार को दुशासन प्रवृत्ति की बताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कुशासन है । भ्रष्टाचार चरम पर है, प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा सेवा बदहाल है। न अस्पताल में इलाज है न दवा । अन्याय और अत्याचार चरम पर है। अपराधी बेखौफ हैं। हत्या लूट की घटना लगातार बढ़ रही है। महिला अपराध में प्रदेश सरकार देश में अव्वल है। पुलिस हिरासत में हो रही मौत के मामले में भी वह अव्वल है। डबल इंजन की सरकार में केवल कमीशन और लूट दोगुनी हुई है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत सही नहीं है । वक्फ बोर्ड बिल समाज को बांटने के मकसद से लाया गया है । उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कराने और पूंजीपतियों का हित संरक्षित करना ही शुरू से लगातार रहा है भाजपा का मकसद । जनता के बुनियादी सवालों से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है।
विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की नाकामियों के चलते देश गंभीर संकट में है।देश के सुरक्षा व्यवस्था की पोल पहलगाम की घटना से पूरी तरह खुल चुकी है। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश रक्त रंजित है। उत्तर प्रदेश में जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गयी हैं। अपराधी बेलगाम हैं। न कहीं कोई कानून है न कोई व्यवस्था है। हर तरफ मनमानी का बोलबाला है। पुलिस, अधिकारी, कर्मचारी सभी निरंकुश हो गये हैं। इनकी निरंकुशता के चलते आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। चारों तरफ लूट का बोलबाला है। इस सबके बावजूद सरकार मौन है। वह केवल अपने साम्प्रदायिक एजेंडों को मूर्त रूप देने में व्यस्त हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष,सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सूरज राम बागी,अशोक कुमार बिन्द, रविन्द्र प्रताप यादव,रामजी राय, अशोक कुमार अग्रहरि, अरूण कुमार श्रीवास्तव, मुन्नीलाल राजभर,असलम हुसैन,वृजदेव खरवार,मुन्नन यादव,सदानंद यादव, रामवचन यादव,देवनाथ कुशवाहा, आमिर अली,अमित ठाकुर,सुशील जायसवाल, तहसीन अहमद,राजेन्द्र यादव, डॉ समीर सिंह,मदन यादव,सीमा यादव,विभा पाल, लल्लन राम, अवधेश यादव,बलिराम यादव,सुनील यादव,राजनाथ कुशवाहा,भरत यादव, रमेश यादव मार्कण्डेय यादव,प्रभु नाथ राम,रिषु यादव, देवमुनि यादव, कमलेश यादव, राधेश्याम यादव, जयराम यादव, मनोज यादव,सोनू खां, बैजू यादव आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
बैठक के अंत में पहलगाम की आतंकी घटना में मारे गए पर्यटकों की मौत पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।