राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर भाजपाइयों ने मनाईं खुशियां

गाजीपुर।भारत गणराज्य की 15 वीं व देश की प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर गुरुवार सायंकाल भाजपा जिला कार्यालय पर खुशियां मनाई गयी।जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में इस अवसर पर एक दूसरे का मुंह मीठा कर, मिष्ठान वितरण कर तथा एक दूसरे को बधाई देकर उनके सम्मान में नारे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ,अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश राम, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय,आई टी संयोजक आलोक शर्मा, मुरली कुशवाहा, प्रवीण विश्वकर्मा, गुलाब राम, शिवम पांडेय, हर्ष कुशवाहा, अशोक मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *