गोद लिए विद्यालय का निरीक्षण

गाजीपुर । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने गोद लिये गये उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को चाकलेट/मिष्ठान का वितरण किया। उसके उपरान्त बच्चों को पढ़ाकर उनकी गुणवत्ता को परखा एवं जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मिड-डे मिल में बने भोजन को चखा ,भोजन की गुणवत्ता पूर्ण सही पाया गयी। बी0ई0ओ को निर्देशित किया कि कक्षों में टाइलीकरण, स्मार्ट टी0वी0, बच्चों को शुद्वपेय जल हेतु आर0ओ0 मशीन लगाएं। साथ ही स्कूल में साफ-सफाई का सख्त निर्देश दिया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *