सत्रांत परीक्षा का निरीक्षण

गाजीपुर। पीजी कॉलेज में संचालित हो रही इग्नू की सत्रांत परीक्षा का औचक निरीक्षण बुधवार को इग्नू कार्यालय वाराणसी के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ संजय कुमार तथा सहायक कुलसचिव योगेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में इग्नू की समन्वयक प्रोफेसर सत्येंद्र नाथ सिंह भी उपस्थित रहे। परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही थीं। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पांडेय से भी वार्ता की एवं इग्नू के नए सत्र में हो रहे प्रवेश एवं री रजिस्ट्रेशन के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *