मौके पर रहकर मार्ग निर्माण कराएं अभियंता

गाजीपुर। सोशल मीडिया/स्थानीय समाचार पत्रों/जनता दर्शन, मोबाईल एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त होती रहती है कि जनपद में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत व अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन/मरम्मत कराये जाने वाले सम्पर्क मार्गों की गुणवत्ता अधोमानक है तथा मौके पर सम्बन्धित विभाग का न तो काई अवर अभियन्ता/सहायक अभियन्ता उपस्थित रहकर उक्त सम्पर्क मार्ग का निर्माण/मरम्मत कराया जाता है। कार्यदायी संस्था द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन/मरम्मत योग्य सम्पर्क मार्गों की मरम्मत सम्बन्धित अवर अभियन्ता/सहायक अभियन्ता की उपस्थित में न कराकर केवल ठेकेदार से कराये जाने के कारण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होती है। जिससे जनपद एवं शासन की छवि धूमिल होती है। यह स्थिति किसी भी दृष्टिकोण से उचित प्रतीत नहीं होती है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शासन/सक्षम स्तर से स्वीकृत सम्पर्क मार्गों की मरम्मत/निर्माण सम्बन्धित अवर अभियन्ता/सहायक अभियन्ता की उपस्थिति में स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार कराना सुनिश्चित करायेगें। यदि भविष्य में निार्मणाधीन/मरम्मत कराये जा रहे सम्पर्क मार्ग की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा और तद्नुसार सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध अग्रेतर कार्यवाही हेतु शासन/सक्षम अधिकारी को अवगत करा दिया जायेगा।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *