अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम

गाज़ीपुर। भारत व मॉरिशस की द्विपक्षीय संस्था विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरिशस द्वारा आयोजित ‘अन्तर्राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता 2022 हेतु ‘एक प्रमुख हिन्दी लेखक के साथ साक्षात्कार’ के लिए बहुआयामी प्रतिभा की धनी साहित्य-साधिका डाॅ. प्रतिभा सिंह को प्रथम स्थान मिला है।
डा. प्रतिभा सिंह जिले के मनिहारी गांव की दयाशंकर सिंह की पुत्री हैं जो इतिहास में
पीएच डी हैं। ये वर्तमान समय में अयोध्या के पुरा बाजार क्षेत्र में अध्यापिका हैं। उनके सम्मानित होने से जिले के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि उनकी प्रकाशित पुस्तकों में जाऊँ कहाँ?(कहानी संग्रह),मन धुआँ-धुआँ सा है (कविता संग्रह),अस्सी घाट पर प्रेम समीक्षा (उपन्यास), शिक्षाप्रद बाल कहानियां (बाल कहानी संग्रह), पंचकन्या-पांच लम्बी कविताओं का संग्रह,कही अनकही (उपन्यास-डायरी विधा) आदि विशेष चर्चित हैं।
अब तक उन्हें भोलानाथ गहमरी सम्मान,परिवर्तन साहित्य सम्मान,सशक्त नारी सम्मान, प. रविंद्रनाथ मिश्र सम्मान, अभया महिला सेवा सम्मान,उत्तर प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान औरसाहित्य भारती सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *