महंत बजरंग दास हुए ब्रम्हलीन

गाजीपुर।मुहम्मदाबाद क्षेत्र के तिवारीपुर स्थित हनुमान मंदिर तिवारीपुर कुटिया के महंत श्री बजरंग दास महाराज गुरुवार को ब्रम्हलीन हो गए।वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।श्री बजरंग दास जी महाराज के ब्रम्हलीन होने की सूचना मिलते ही वहां भक्तों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई।क्षेत्र और उनके अखाड़े से जुड़े हुए साधु संत भी कुटिया पर पहुंच गए।समाचार लिखे जाने तक उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।दूसरी तरफ भक्तमंडली के गायक भजन कीर्तन कर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे।भगवान बजरंग बली के अनन्य उपासक श्री बजरंग दास को मां गंगा की गोद में जल समाधि देने की तैयारी चल रही थी।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *