बेइंतहा जुल्म कर रही भाजपा सरकार

गाजीपुर।अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आरंभ हुई देश बचाओ -देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा मंगलवार को पन्द्रहवें दिन युवा समाजवादी अभिषेक यादव की अगुवाई में संविधान बचाओ -लोकतंत्र बचाओ संकल्प के साथ भाजपा गद्दी छोड़ो नारे को बुलंद करते हुए बाराचंवर से मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हुई। इस पदयात्रा को आज जिलाध्यक्ष रामधारी यादव , पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव और जहूराबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे महेन्द्र चौहान और जहूराबाद विधानसभा के अध्यक्ष जै हिंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा के मध्य परानपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए
इस पदयात्रा के नायक अभिषेक यादव ने कहा कि बेइंतहा जुल्म कर रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि चाहे जितना दमन कर लें भाजपा समाजवादी झुकेंगे नहीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं अन्य विरोधी दलों के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने पर कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है । यह घमंड 2024में देश की जनता तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज नौजवानों का भविष्य अंधकार में है, इस सरकार को नौजवानों की फ़िक्र नहीं है,इस सरकार को केवल अपने पूंजीपति मित्रों के लिए फिक्रमंद हैं।यह सरकार नौजवानों की रोजी रोटी की व्यवस्था न कर उनके जज्बातों एवं भावनाओं से खेल रही है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सूखे की चपेट में हैं। वर्षा न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच आई है। लाख मांग के बावजूद सरकार उत्तर प्रदेश को सूखा क्षेत्र घोषित नहीं कर रही है। मंहगाई, बिजली कटौती,बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते आमजन दुखी हैं लेकिन भाजपा सरकार को आमजन की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है।
विधायक मन्नू अंसारी ने कहा कि भाजपा देश में नफ़रत के बीज बो रही है। इस सरकार की साम्प्रदायिक सोच के चलते देश की गंगा जमुनी तहजीब और धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी का ग़लत इस्तेमाल कर रही है। इसका प्रयोग विरोधी दल के नेताओं और उनकी छवि धूमिल करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितना दमन कर लें उनके हर जुल्मों सितम का जवाब समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से देगी। उन्होंने कहा कि आज देश की सारी संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा सरकार का कब्जा हो गया है। सीबीआई,ईडी और चाहे चुनाव आयोग हो सारी संस्थाएं सरकार के दबाव और इशारे पर काम कर रही है। यह संस्थाएं स्वतंत्र तरीके से फैसले नहीं ले पा रही है जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है ।
इस पदयात्रा में मुख्य रूप से रविन्द्र यादव, आशा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,गोवर्धन यादव,सत्येन्द्र यादव, मनोज यादव, अजय कुमार यादव शुभम् यादव, आशुतोष तिवारी, अविनाश विधार्थी,अक्षय यादव, संदीप यादव,‌‌ ,विश्राम यादव, आशुतोष तिवारी, सुजीत कुमार सुरज प्रजापति, अरविंद कुमार यादव, विवेकानंद ,मनोज यादव,,केशव यादव,अमित ठाकुर,राघवेन्द्र,राज साहनी,राजवीर सिंह, अमित ठाकुर, कृष्णानंद यादव, संतोष, रामाशीष यादव, संदीप यादव सत्या,अनिल यादव, कमलेश यादव,अफजल अली आदि शामिल थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *