विरोधी दलों को समाप्त कर देना चाहती है सरकार

गाजीपुर। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आरंभ हुई देश बचाओ -देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा शनिवार को बारहवें दिन युवा नेता अभिषेक यादव की अगुवाई में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ संकल्प के साथ विरनो से आरंभ होकर मरदह के लिए रवाना हुई। इस पदयात्रा को विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ,जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पदयात्रा के आरंभ में सभी पदयात्रियों ने विरनो थाने के निकट कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीद कमलेश सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और देश की संप्रभुता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि देश आज भाजपा सरकार की जनविरोधी, पूंजीपरस्त और साम्प्रदायिक नीतियों के चलते गंभीर संकट में है। भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। देश में अघोषित आपातकाल है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को राष्ट्रद्रोही घोषित किया जा रहा है। विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई का ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को चंद पूंजीपति चला रहे हैं। गरीबों के खून पसीने की कमाई से पूंजीपतियों की तिजोरी भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों को समाप्त कर देना चाहती है। वह पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर है।यह सरकार देश की सम्पत्ति को लूट और बेच रही है। इसलिए समाजवादी पार्टी को यह देश बचाओ -देश बनाओ पदयात्रा निकालनी पड़ी है।
इस पदयात्रा के नायक अभिषेक यादव ने युवाओं से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय और आरक्षण यह सरकार समाप्त करना चाहती है। यह सरकार नौजवानों को नौकरी भी नहीं देना चाहती । शिक्षा मंहगी कर यह सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है। इस सरकार का आमजन की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के प्रति यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है।आने वाली पीढ़ियों के लिए इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत। यह सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है।
इस पदयात्रा में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव, राघवेन्द्र यादव, अमित ठाकुर, संतोष यादव,अक्षय यादव, संदीप यादव सत्या, मटरू पहलवान, संदीप यादव, सुजीत कुमार,राज साहनी,राजवीर सिंह, अनिल यादव, कृष्णानंद यादव, आजाद राय, रामाशीष यादव, अविनाश विधार्थी,सुग्गु यादव, हरेंद्र यादव लालू, आदि शामिल रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *