सभी शक्ति केंद्रों पर सुने गए प्रधानमंत्री

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 91वें एपिसोड (खंड)को भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी 575 शक्ति केन्द्रों पर बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति सदस्यों तथा आम जनता के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आम जनता के साथ इस संवाद कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सदर विधानसभा के कटघरा सेक्टर पर सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के कोने कोने मे स्थित प्रतिभाओं,स्थान, त्योहार सहित विभिन्न सामयिक विषयों पर दिए गये उदबोधन मे समाज के हर वर्ग से जुड़े छोटे से छोटे विषय वर्णन के उल्लेख से आत्मस्पर्शी भाव तथा उनके लिए समाज का हर व्यक्ति कितना महत्वपूर्ण है यह प्रदर्शित होता है।उन्होंने कहा कि देश के एक एक व्यक्ति के साथ उनके जुड़ाव से समाज मे विश्वास और एकता की भावना मजबूत हुई है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनिल सिंह ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के भाला शक्ति केन्द्र पर बुथ समिति सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए बैठक भी किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने सैदपुर विधानसभा के मढिया सेक्टर पर मंडल अध्यक्ष श्यामकुवर मौर्य और जिला मंत्री संतोष चौहान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि भाजपा के चतुर्मुखी विकास कार्यों से आज विपक्ष अस्तित्व हीन हो चुका है।
नगर के वंशीबाजार शक्ति केन्द्र पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,अच्छेलाल गुप्ता, हर्षित सिंह,अनुप खरवार क्षेत्र सभासद कमलेश बिंद ने मन की बात कार्यक्रम को सुना और हर घर तिरंगा अभियान पर विचार विमर्श किया। मिश्रबाजार में विशाल चौरसिया,
छावनी लाइन शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 199 पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजीव कुमार सिंह,अजीत सिंह आदि ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
सैदपुर विधानसभा के शक्तिकेन्द्र मुड़ियार पर शक्तिकेन्द्र प्रमुख शिवजी सिंह के आवास पर हरिनाथ सोनकर,शक्तिकेन्द्र सैदपुर द्वितीय शीला सोनकर पूर्वचेयरमैन पत्नी हरिनाथ सोनकर पूर्वचेयरमैन के आवास पर शक्तिकेन्द्र हिमांशु सोनी(गनपत) अपने बूथ प्रमुखों के साथ,व शक्तिकेन्द्र सैदपुर तृतीय में शक्तिकेन्द्र प्रमुख श्री अनिल सोनी जीअपने बूथ प्रमुख बृजेश वर्मा के आवास पर बूथ प्रमुखों व अन्य लोगो साथ भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री की मन की बात सुनी गयी।
जखनियां विधानसभा के सुरहुरपुर शक्ति केन्द्र पर डा मुराहू राजभर,बरहट शक्ति केन्द्र पर जगदीश सिंह,ओमकार सिंह,सादात मे मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू, जंगीपुर विधानसभा के बाबूरायपुर शक्ति केन्द्र पर संकठा प्रसाद मिश्र,पलिया शक्ति केन्द्र पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर,नन्दगंज मंडल के बरहपुर शक्ति केन्द्र पर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, महाराजगंज शक्ति केन्द्र पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय आदि ने मन कि बात सुनी।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *