आर एस कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस

बाराचवर।आर एस कान्वेंट स्कूल के परिसर में गुरूवार के दिन 78वां स्वतंत्रता दिवस रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से सम्पन्न हुआ। स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान हुआ। भारत माता व शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूल के संस्थापक/अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह,संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य परमहंस सिंह,प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल,कोआर्डिनेटर अरून शर्मा ने न सिर्फ स्वतंत्रता के वृहद अर्थ तथा मूल्यों को बताया बल्कि स्वतंत्रता को किस प्रकार कायम रखना होगा इस पर भी प्रकाश डाला। संस्थापक/अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह ने कहा कि आज आजाद है तो केवल अपने अमर शहीदों के बलिदान के कारण।ऐसे में हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।आगे कहा कि हर भारतीय का दायित्व है कि वह आजादी के मर्म को समझे और देश को प्रगति व विकास के रास्ते पर लेकर चलने का काम करे।भारत की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की पूरी दुनिया में साख है।

तिरंगे के सम्मान में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्बारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के चौराहे तक पहुंचकर फिर स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई।

रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं द्बारा सरस्वती वंदना से शुरू हुआ।छात्र-छात्राओं द्बारा ग्रुप डांस,भाषण,एकांकी नाटक तथा पिरामिड बनाकर उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।छात्र-छात्राओं द्बारा प्रस्तुत कार्यक्रमो की लोगो ने खूब सराहना किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।अंत मे प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल ने सभी के प्रति आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …