मित्रवन की स्थापना में ब्लाक प्रमुख चौसा

गाजीपुर। वृहद वृक्षारोपण अभियान 2024 के अंतर्गत बिहार राज्य के समन्वय के साथ मित्र वन की स्थापना कामाख्या वन पार्क गहमर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चौसा बिहार सुनीता राय एवं वन संरक्षक वाराणसी वृत्त डॉ रवि सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवर्तन करते हुए प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने कहा कि मित्र वन की स्थापना दो सीमावर्ती राज्यों के समन्वय के साथ किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधा रोपित किया जाए।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चौसा सुनीता राय ने कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवन में बहुत कुछ सिखाते हैं एवं वातावरण को संतुलित बनाए रखते हैं जन-जन का यह दायित्व है कि अधिक से अधिक पौधा रोपित करें एवं उसे संरक्षित करने का कार्य करें ।सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधा को रोपित करना चाहिए। वन संरक्षक डॉ रवि सिंह ने कहा कि वृक्ष सामाजिक अथवा भौतिक विकास का संतुलन है, सभ्यता तथा संस्कृति को विकसित करती है वृक्षों का योगदान केवल बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में ही नहीं अपितु जलवायु एवं वातावरण के संतुलन में भी सर्वाेपरि है। कार्यक्रम में संत श्री राम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत एवं मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ने किया । आभार जयप्रकाश वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी जमानिया ने प्रकट किया। इस अवसर पर मोहित दुबे उप प्रमुख चौसा, क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकर नाथ सिंह, गौरव सिंह, नम्रता सिंह एवं वन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …