अधिकारियों-कर्मचारियों की बाइक रैली

                                                         
गाजीपुर। ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा बाईक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने खुद बाईक चलाकर की एवं जनपदवासियों को संदेश दिया की हर घर तिरंगा फहराकर जनपद को प्रथम स्थान लाना है। रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर सैनिक चौराहा (भूतहियाटाड), लंका, विशेश्वरगंज, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन आकर समाप्त हुयी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की रैलियां सभी तहसीलों, ब्लाकों पर भी निकाली गयी हैं, और निरंतर 14 व 15 तक निकाली जायेंगी। रैली हर गॉव में बच्चे और गॉव के लोग तिरंगा लेकर निकालेंगे। उन्होने कहा कि इस रैली से लोगो संदेश देना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पर नाज करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें।

रैली में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी भू/रा0, डिप्टी कलेक्ट्रर चन्द्रशेखर यादव, पुष्पेन्द्र पटेल, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी ने बाईक चलाकर प्रतिभाग किया।
 

Check Also

वर्ष में एक दिन श्रध्दालुओं से मांगता हूं अपने लिए आशीर्वाद

गाजीपुर। पूर्वांचल में तीर्थस्थल के रूप में विख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ में बुधवार को राधाष्टमी …