विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य और अनुशासन

गाजीपुर। सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति जी महाराज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य और अनुशासन का विशेष महत्व है। राष्ट्रीय सेवा योजना इसकी सीख देता है। वह मंगलवार को कन्या पीजी कॉलेज हथियाराम के सात दिवसीय रासेयो शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
स्वामी भवानी नन्दन यति महाराज ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को उत्तरीय प्रदान करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं कार्यक्रम अधिकारी रिंकू सिंह ने एक इकाई में शिविरार्थी छात्राओं द्वारा चयनित बस्ती घटारो में किए गए सेवा और श्रमदान संग जनजागरण कार्य का ब्योरा प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रत्नाकर त्रिपाठी ने गुरुजी महाराज का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने एनएसएस को व्यक्तित्व विकास की पाठशाला बताते हुए शिविर की जानकारी को आत्मसात करने की सलाह दिया। शिविरार्थी अंजली यादव ने गुरु वंदना, नेहा, रूपाली ने स्वागत गीत तथा नेहा, गोल्डी यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक चंद्रशेखर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी रिंकू सिंह, अंजू सिंह, आरती सिंह, वीणा मिश्रा, सुनीता मौर्य, वीरेंद्र यादव, संजय खरवार के साथ ही शिविरार्थी अर्चना यादव, नेहा यादव, खुशी गुप्ता, जाह्नवी सिंह, पल्लवी मिश्रा, रिंकी मिश्र, संजना, ऋतु यादव आदि रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी ने किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …