निवेशकों की समस्याओं का हो तत्काल निस्तारण

गाजीपुर । जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक  राइफल क्लब सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया।  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशकों को निवेश में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर कराते हुए समस्याओं का निदान किया जाए। उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि पोर्टल पर विभिन्न विभागों द्वारा जारी 271 एम ओ यू धनराशि रू0 2854.28 की समीक्षा किया गया जिसमें 186 इकाइयां धनराशि रू0 1578.73 संचालन हेतु गम्भीर है। उन्होने बताया कि 186 में से 42 ईकाईयो द्वारा कंट्रक्शन कार्य पूर्ण करा लिया है तथा 27 इकाईयों का कार्य प्रगति पर है। 25 इकाईयों द्वारा अपने स्तर से भूमि की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन इकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं को समयान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया। जिससे माह सितम्बर में प्रस्तावित जी बी सी में इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जा सके। इसके अतिरिक्त आवास विभाग में 07 एम ओ यू,धनराशि रू 40.50 करोड़, यू पी एस आई डी ए विभाग में 01 एम ओ यू धनराशि रू 150 करोड़, ट्रांसपोर्ट विभाग में 01 एम एम यू धनराशि रू 03 करोड़, आबकारी में 01 धनराशि 179 करोड़, उद्यान विभाग मे 05 इकाईया धनराशि रू 35 करोड़, पर्यटन में 05 इकाइयां  धनराशि रू 13 करोड़, आई टी एण्ड इलेक्ट्रानिकक्स विभाग मे 01 एम ओ यू धनराशि रू 01 करोड, अतिरिक्त उर्जा विभाग में 5 एम ओ यू धनराशि रू0 1083 करोड़ मे 03 इकाइया धनराशि रू 648 करोड़, को आपरेटिव में 11 एम ओ यू धनराशि रू 26.70 करोड मे 08 इकाईया धनराशि रू 18.70 करोड़़, मत्स्य विभा में 01 एम ओ यूू धनराशि रू 01 करोड़, वन विभाग में 35 एम ओ यू  धनराशि रू0 39 करोड मे से 26 ईकाइया धनराशि रू 30 करोड़़, सेकेण्डरी एजुकेशन विभाग मं 03 एम ओ यू धनराशि रू0 20.50 करोड़, तकनीकी शिक्षा विभाग में 03 एम ओ यू धनराशि रू0 5.50 करोड़ मे से 02 ईकाईया धनराशि रू 4.00 करोड़, चिकित्सा में 07 एम ओ यू धनराशि रू0 31 करोड मे से 5 ईकाइया धनराशि रू 23.00 करोड़, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 02 एम ओ यू धनराशि रू 7 करोड मे से 01 ईकाईया धनराशि रू0 05 करोड़़, चिकित्सा स्वास्थ्य में 07 एम ओ यू धनराशि रू0 112 करोड मे से 04 ईकाइया धनराशि रू 9.50 करोड़़, दुग्ध विकास में 11 एम ओ यू धनराशि रू0 273 करोड मे से 03 ईकाइया धनराशि रू 30 करोड़़, पशु पालन विभाग में 51 एम ओ यू धनराशि रू 139.50 करोड़ मे से 30 ईकाइया धनराशि रू 30.25 करोड़, हैण्डलूम टैक्सटाईल्स मे 01 एम ओ यू  धनराशि रू0 01 करोड़ धनराशि  संचालन हेतु गंभीर है । मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन इकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं  को समयान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने  अग्रणी जिला प्रबन्धक को  निवेशकों की ऋण की समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशकों को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित  किया जाये ताकि समयान्तर्गत निवेशकों को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटी कमियों के कारण निवेशकों का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो। निवेशकों के अनापत्तियों से सम्बन्धित समस्याओं पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया इसके साथ ही उन्होने  निवेश मित्र पोर्टल पर  लंबित प्रकरणो , प्राप्त शिकायतों, अनुमतियां, अनापत्तियों, पंजीयन लाइसेंस आदि समयान्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा, व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तियां, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि  सरकार की तरफ से चलाई जा रही  योजनाओं में आम लोगों को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्यांेगो के विकास में बैंकों से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …