फल,कपड़े बांट मनाया सीएम का जन्मदिन

गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के आकस्मिक, मेडिकल, सर्जिकल, महिला, वृद्ध जन,बच्चा, आइसोलेशन और बर्न सहित विभिन्न वार्डों में भर्ती सभी मरीजों में फल, बिस्कुट तथा शक्ति वर्धक पेय का वितरण पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल और न्याय पूर्ण शासन के द्वारा प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है।आज प्रदेश के किसी भी भाग में महिला,व्यापारी तथा कमजोर से कमजोर वर्ग के लोग बेखौफ जीवन जी रहे हैं। प्रदेश भर के सभी जनपदों में सरकारी चिकित्सालयों मे मरीज भरोसा और विश्वास से अपना इलाज करवा रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके 51वें जन्मदिन पर उनके कुशलता की कामना करते हैं।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटा है,आम आदमी का जीवन सुखद ,सुदृढ़ और मजबूत हुआ है।खाद बिजली, पानी की सुलभता हुई है । कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन अवसर पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके दीर्घायु स्वस्थ जीवन कि शुभकामना करता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय से इलाज करवा रहे क्षय रोगियों में उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित पुष्टाहार किट का वितरण कर शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष तथा भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों में वस्त्र और फल भी वितरित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, पंकज सिंह चंचल, रामनरेश कुशवाहा, मनोज सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,राजन प्रजापति, पप्पू सिंह,रंजीत कुमार, अभिनव सिंह,छोटू, नरेन्द्र गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिओम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *