नगर में भाजपा की जीत जरूरी

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा नगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार की देर शाम परसपुरा में हुआ।
इस अवसर पर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश में सेवा, सुरक्षा तथा जन विश्वास का वातावरण स्थापित करने में भाजपा सरकारों ने कीर्तिमान स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा की विजय चुनावों में बहुत जरूरी है।
नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। यह बात बताते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपड़ा,मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पूरी तरह ध्यान रख रही है।
जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगरों के सुदृढ़िकरण,स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे हैं। नगर निकायों में रह रहे लोग स्वयं गवाह हैं कि व्यापारी हितों की रक्षा के साथ साथ भय मुक्त वातावरण स्थापित करने में भाजपा सरकार का योगदान है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश में सेवा, सुरक्षा तथा जन जन में विश्वास का वातावरण स्थापित करने में भाजपा सरकारों ने कीर्तिमान स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा कि विजय नगर निकाय चुनावों में बहुत जरूरी है।ताकि विकास की तारतम्यता बनी रहे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय,भूख,भ्रष्टाचार के उन्मूलन में भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि विकास के अधूरे कार्यों को पूर्ण करना तथा देश प्रदेश की सरकारों के कार्य योजना के निहितार्थ समर्पित होकर विकास और विश्वास के साथ गाजीपुर को आदर्श नगरपालिका बनाना मेरी प्राथमिकता है।
स्वागत अभिनन्दन विनोद अग्रवाल ने किया।
अध्यक्षता सुनिल गुप्ता तथा संचालन रासबिहारी राय ने किया।
सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय,सरोज कुशवाहा,ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,लालसा भारद्वाज,कादिर राईनी, विशाल चौरसिया,हरेन्द्र यादव, श्रीप्रकाश केशरी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ,अमरनाथ दूबे, जयसूर्य भट्ट,सोमेश मोहन राय,शनि चौरसिया, सुशील वर्मा, समरेंद्र सिंह,अजय राय दारा आदि उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *