कार्यकर्ताओं के त्याग से भाजपा आज बुलंदी पर

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी का 44 वाँ स्थापना दिवस जनपद के बूथों पर पार्टी ध्वजारोहण कर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुवल उद्बोधन को सुनकर मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय,छावनी लाइन पर पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह तथा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तथा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उदबोधन को पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एलईडी टीवी के माध्यम से तमन्यता से सुना।
इस अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रथम स्थाई अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को वर्तमान स्वरूप में लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बहुत संघर्ष किया है।उन्होंने कहा कि सभी असम्भव कार्य जो देश हित में जरूरी थे, को भाजपा ने पूर्ण कर दिखाया है। और पार्टी के समक्ष पूर्व की सभी चुनौतियां आज धीरे धीरे समाप्त हो चुकी हैं।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में गाजीपुर जनपद में विकास के नये मानक स्थापित हुए हैं तथा कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों का कीर्तिमान जनपद ने प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि जन कल्याण के क्षेत्र में हर व्यक्ति को संतृप्त करने का प्रयास तेज गति से चल रहा है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा पार्टी ने कभी भी सस्ती लोकप्रियता के लिए अपने मूल्यों सिद्धांतों तथा विचारों से समझौता न कर चुनौतियों से सामना करते हुए आज लोकप्रियता के उत्कर्ष पर स्थापित है।आज उसी का परिणाम है कि राष्ट्र विश्व पटल पर नेतृत्वकर्ता की भूमिका में उभर कर सामने आया है और यह एक दिन या एक वर्ष का नहीं यह स्थापना के बाद से सतत संघर्षों का प्रतिफल है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी महामनिषीयों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा भारत माता की जय और भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता,किरन सिंह,अविनाश सिंह,हर्षित सिंह, सुनिता सिंह,कल्पना कुशवाहा, शनि चौरसिया,अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *