कर्मचारी हित में कभी नहीं किया दिन रात की परवाह

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री और जिलाध्यक्ष रहे कर्मचारी नेता स्वर्गीय डीएन सिंह की 60वीं जयंती रविवार को फुल्लनपुर स्थित आवास पर श्रमिक उत्थान समिति के तत्वधान में मनाई गई। वक्ताओं ने डीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्वक याद किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अरविंद नाथ राय ने कहा कि कर्मचारी हितों की खातिर हमेशा लड़ाई लड़ने वाले ऐसे कर्मचारी नेता आदर्श प्रतिमान स्थापित करते हैं। डीएन सिंह कर्मचारी हितों को ही सर्वोपरि मानते थे। डीएन सिंह कर्मचारियों व असहायों के मसीहा थे। उनके कार्यों व पदचिन्हों पर चलने से ही कर्मचारी तथा समाज का भला हो सकेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हुआ, डीएन सिंह ने घर परिवार को त्याग कर आंदोलन की राह पकड़ ली थी। कर्मचारियों के हित के लिए न दिन की परवाह करते थे और ना ही रात की। उनकी यही खासियत उन्हें एक श्रमिक नेता की छवि प्रदान की और इसी वजह से वे जिले के अधिकारियों के दिलो-दिमाग पर छा गए कि डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं हुआ। समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चंद्र राय ने उनको याद करते हुए कहा कि वह कर्मचारियों के लिए किसी भी हद तक जाकर सम्मान के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार रहते थे। जयंती के मौके पर गायत्री सिंह ने गरीब छात्रों को पठन सामग्री वितरित किया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश राय, रविन्द्र नाथ तिवारी, बालेन्द्र त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, अंतु गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार, राजीव कुमार सिंह, रमाकांत, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *