हिमाचल की जीत के साथ मनाया सोनिया गांधी के जन्मदिन का जश्न

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के रजदेपुर स्थित कैम्प कार्यालय में हिमाचल प्रदेश की जीत और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी का 76 वा जन्मदिन कार्यक्रम उनके चित्र पर माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण के बाद गोष्ठी कर मनाया गया। साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव और 11 दिसम्बर से प्रयागराज संगम से शुरू होने वाली प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चलने वाली प्रांतीय पदयात्रा पर चर्चा हुई। पदयात्रा 20 दिसंबर की शाम गाजीपुर पहुंचेगी एवं भारत जोड़ो यात्रा के विषय में भी जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में चर्चा हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने दो प्रान्तों के चुनावी नतीजों पर चर्चा करते हुए हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को क्लीन स्वीप के साथ मिली जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी जी और बहन प्रियंका गांधी की मेहनत रंग लाई है, साथ ही हमारी लोकप्रिय व आदर्श नेता जो रायबरेली से लगातार सांसद हैं और रिकॉर्ड समय से कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं सोनिया के जन्मदिन पर हिमाचल प्रदेश में जीत की सौगात मिली है, जो हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुजरात में सरकारी मशीनरी के बल पर विपक्ष ने एकबार फिर लोकतंत्र की हत्या की है, जिसका जवाब 2024 लोकसभा चुनाव में जनता देगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही प्रांतीय यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 11 दिसम्बर से संगम नगरी प्रयागराज से निकलेगी जो 20 दिसम्बर को यहां पहुंचेगी, इस यात्रा के सफल आयोजन और आगामी नगर निकाय चुनावों में मजबूती से दावेदारी करने के लिए हम सबको जनता के बीच जाकर सरकार की अलोकतांत्रिक जनविरोधी नीतियों के साथ कांग्रेस की नीतियों को जनता के समक्ष मजबूती से रखना है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविकांत राय ने बताया कि आज सोनिया गांधी के जन्मदिन पर हिमाचल जीत की सौगात मिली है लेकिन हमें आगामी नगर निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करके भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर प्रांतीय अध्यक्ष की यात्रा को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक यात्रा हम लोगों के क्षेत्र पूर्वांचल में रहेगी, इस यात्रा के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस बैठक में प्रमुख रूप से डा.जनक कुशवाहा, जनार्दन राय, अजय कुमार श्रीवास्तव ,सुनील साहू ,ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, मुसाफिर बिंद, महबूब निशा,आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे एवं उषा चतुर्वेदी, सुधांशु त्रिवेदी, धर्मेंद्र कुमार, मंसूर जैदी, चंद्रिका सिंह ,हिमांशु श्रीवास्तव ,सतीश उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, अनीस अहमद, मनीष राय, राशिद भाई ,हामिद भाई , रईस अहमद,सदानंद गुप्ता ,फणींद्र राय , रूद्रेश निगम,रतन तिवारी,विनोद सिंह ,उमाशंकर सिंह, अरुण श्रीवास्तव,अमरनाथ यादव ,इमरान खान ,खर्चू रायनी, देव नारायण सिंह, सती राम सिंह, नसीम अख्तर ,जफर उल्लाह अंसारी ,डॉ सुमेर कुशवाहा, राजेंद्र कुमार गाजी, राजेश उपाध्याय, विश्वनाथ जायसवाल, नीरज त्रिपाठी ,दिवाकर तिवारी ,संजय गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता ,गायत्री प्रजापति ,ओजस्व साहू, अच्छेलाल भारती, प्रमिला भारती, गुलअफशा, संजीदा वारसी, नजमा खातून आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *