सेवा पखवाड़े के तहत किया पौधरोपण

गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के 15 वें दिन वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बरहट बूथ पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह के साथ आम,अमरूद,नीम सहित कुल पाँच पौधे लगाए।
कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को अपना कर राजनीति में सदैव सेवा के महत्व को स्वीकार किया है।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने वंशीबाजार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के साथ आम का पौधा लगाया।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता,रामेश्वर तिवारी,हर्षित सिंह, शुभम विश्वकर्मा गोलू,अजय कुशवाहा आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,जिला मंत्री सुरेश बिंद और वरिष्ठ नेता संकठा मिश्रा ने जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के कृषि भूमि पर दो पौधे लगाए। कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से आम जनता मे विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जो उत्साह और गति प्रदर्शित हुई है निश्चित तौर पर यह आने वाली पीढियों के लिए सेवा भाव के प्रति प्रेरणा दायक है।
इस अवसर पर मन्नू राजभर,भाजयुमो मंत्री प्रिती गुप्ता, विशाल चौरसिया, पियुषकान्त,राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
संकठा प्रसाद मिश्रा ने जंगीपुर विधानसभा के शेखपुर तथा सदर विधानसभा में जिला मंत्री सुरेश बिन्द के बाग में अमरूद का पौधा लगाया।इस अवसर पर शशिकान्त शर्मा, मन्नू राजभर,प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
श्री महाबली बालचंद्र महाविद्यालय सरदरपुर,बद्धूपुर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने संकठा प्रसाद मिश्र के साथ आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर सुरेश बिंद,शशिकान्त शर्मा, मन्नू राजभर, प्रिती गुप्ता, लहजू कुशवाहा आदि ने सहयोग किया।
मनिहारी ब्लाक के ओझीपुर मे भाजयुमो पूर्व मंत्री दीपक सिंह के घर पर सरोज कुशवाहा, संकठा मिश्रा, मनोज सिंह,सुरेश बिंद,शशिकान्त शर्मा, प्रिती गुप्ता,अंशू सिंह आदि ने पौधरोपण किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *