जंगीपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

गाज़ीपुर। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के अंतर्गत जंगीपुर विधानसभा में शनिवार की देर शाम तक भारत जोड़ो यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में स्थानीय फकीरा मस्जिद से जंगीपुर मंडी तक निकाली गई। इस यात्रा में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि देश की वर्तमान मोदी सरकार की नीतियों से चंद अमीरों को ही लाभ मिल रहा है जबकि मध्यमवर्गीय और गरीब चाहे वो व्यापारी हो, रोजी रोजगार या फिर देश का किसान हो सभी परेशान हैं। महंगाई चरम पर है और सरकार में भ्रष्टाचार भी चरम पर है, इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन हर जगह किया जा रहा है। वहीं यात्रा का आयोजन करने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता महबूब निशा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज धर्म, मजहब और जातिवाद की समस्या चरम पर है लोग एक दूसरे पर अविश्वास ज्यादा कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी के सांसद और हर दिल अज़ीज़ राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जिसके क्रम में ये यात्रा जंगीपुर में निकाल कर लोगों से जनसम्पर्क भी किया गया और जनता के दुख दर्द को समझते हुए कांग्रेस की नीतियों को भी बताया गया।
यात्रा का आयोजन महबूब निशा , राजेश गुप्ता एवं विद्याधर पांडे ने किया।
पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह , राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे,अजय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव , सतीश उपाध्याय , आशुतोष गुप्ता , चंभीत राम ,जंघई सिंह , ज्ञान प्रकाश सिंह ,विभूति राम, उमाशंकर सिंह , ओमप्रकाश राजभर ,जनार्दन राम, अरुण गुप्ता , सुमन चौबे ,संजय सिंह ,सैफ अली, शकीला बानो, जखीरा , मुस्ताक अली आदि लोग मौजूद थे ।

Check Also

वर्ष में एक दिन श्रध्दालुओं से मांगता हूं अपने लिए आशीर्वाद

गाजीपुर। पूर्वांचल में तीर्थस्थल के रूप में विख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ में बुधवार को राधाष्टमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *