स्थानीय उत्पादों की लगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी, बिक्री

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घोष वोकल फार लोकल के अर्न्तगत जनपद के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों (जूट वाल हैंगिंग) एवं अन्य उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन लंका मैदान में शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने सभी स्टालों का अवलोकन किया तत्पश्चात उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं यहां के उत्पादित सामानों को देकर सम्मानित किया। इस प्रदर्शनी में 30 स्टाल लगाये गये हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए उद्यमी आगे आयें और अपने-अपने नये उद्योंगो को स्थापित कर लोगों को रोजगार देने वाला बनें। उन्होंने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार उद्योगों को स्थापित करने हेतु कई सुविधायें व सहायता दे रही है। मुख्यमंत्री की एक जिला एक उत्पाद योजना बहुत ही महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है यह प्रदेश के सभी जनपदों में चलायी जा रही है, जिसकी प्रशंसा व स्थानीय उत्पादों की मांग देश व विदेशों में भी हो रही है। उन्होने कहा कि जनपद का ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद-जूट वाल हैंगिंग के साथ-साथ जनपद में निर्मित विभिन्न उत्पादों से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी जो प्रशंसनीय है।
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन जनपद के लिए महत्वपूर्ण है कोविड के कारण कई बार आयोजित कार्यक्रम नहीं कर पाये, मोदी जी ने स्वदेशी एवं स्वरोजगार को बल दिया। चरखा से सूत काटकर शुरूआत किया। अग्रेंजो के खिलाफ आजादी की लड़ाई में विदेशी वस्त्रों की होली जलाई गयी। गॉधी जी ने कहा था कि खादी वस्त्र नही विचार है। हमें राजनैतिक आजादी तो मिली लेकिन आर्थिक आजादी के लिए चुनौतियां आज भी विद्यमान है। परम्परागत रूप से उद्योग में जो लोग लगे हुए है उनके द्वारा निर्मित सामानो को खरीद कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत किया जाय। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज क्रान्तिकारी परिवर्तन कर रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि 3 दिन तक संचालित प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लोगो तक प्रचारित करे एवं प्रदर्शनी के सामानों को खरीदें। इस प्रदर्शनी में रेशम विकास विभाग,बाला जी चौखट,जिला ग्रामोद्योग विभाग,शिवशक्ति ट्रेडर्स, अम्बे स्वयं सहायता समूह जल्लापुर,ज्योतिबा फूले स्वयं सहायता समूह,देवकली वि0ख0 भदौरा,एलीगेन्ट अप्लायंसेन्स कचहरी रोड,मॉ शायर स्वयं सहायता समूह उतरौली विकास खण्ड रेवतीपुर, जीवन सुरक्षा स्वयं सहायता समूह तलवल , साई महिला स्वयं सहायता समूह इशोपुर विकास खण्ड सादात, नेहरू स्वयं सहायता समूह रसुलपुर कोलवर विकास खण्ड देवकली एवं अन्य वाल हैंगिंग से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये थे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, एलडीएम, पूर्व राज्यमंत्री संगीता बलवन्त, पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, सरोज कुशवाहा प्रदेश कार्यसमिति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।  

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *