विनोद पांडेय दोबारा चुने गए अध्यक्ष, देवव्रत महामंत्री

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में कांटे का मुकाबला रहा।अध्यक्ष पद पर मात्र दो मत के अंतर से विनोद पांडेय ने जीत दर्ज की।जबकि महामंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में देवव्रत विश्वकर्मा ने दस मतों के अंतर से अपनी जीत सुनिश्चित की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश कुमार पांडेय पंकज चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार एसोसिएशन के कार्यालय पर रविवार को हुई।
चुनाव अधिकारियों के निर्देशन में सदस्यों के सहयोग से चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने प्रतिद्वंदी सूर्यवीर सिंह को 02 मतों से पराजित किया। विनोद कुमार पांडेय को 39 तथा सूर्यवीर सिंह को 37 मत प्राप्त हुए। विनोद कुमार पांडेय को दूसरी बार जीत हासिल हुई है।इससे पूर्व भी वही अध्यक्ष थे।
उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुई मतगणना में अभिषेक कुमार सिंह को 53 , शिव प्रताप तिवारी भोलू को 42 मत तथा शिवेश कुमार पाण्डेय पंकज को 48 मत
प्राप्त हुए। प्राप्त मतों के आधार पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार सिंह तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवेश कुमार पाण्डेय को विजयी घोषित किया गया।
महामंत्री पद के लिए हुई मतगणना के अनुसार श्री देवव्रत विश्वकर्मा को 43 तथा पवन कुमार श्रीवास्तव को 33 मत प्राप्त हुए। देवव्रत विश्वकर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन कुमार श्रीवास्तव को 10 मतों से मात दिया। पवन श्रीवास्तव दो वर्ष पहले के कार्यकाल में महामंत्री रह चुके हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक उम्मीदवार श्री इंद्रासन यादव रहे जो निर्विरोध विजयी घोषित किए जाते हैं।
एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न चुनाव में चुनाव अधिकारी डॉ.ए.के. राय, आशुतोष त्रिपाठी, दुर्विजय सिंह तथा शिवकुमार ने अपनी भूमिका का निर्वहन सुचारू रूप से किया। चुनाव सकुशल संपन्न होने पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारियों सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके सहयोग हेतु आभार ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *