
गाजीपुर।ब्राह्मण जन सेवा मंच की ओर से अक्षय तृतीया पर महर्षि परशुराम जयंती का आयोजन किया गया।इसमें कहा गया कि ब्राह्मण जाति नहीं सनातन संस्कार है। अपना सर्वस्व दूसरे के कल्याण के लिए न्यौछावर करने वाला सर्वदा समाज के हित के लिए जीता है।ब्राह्मणत्व के माध्यम से संसार को उर्जावान बनाता है।
शहर के ‘लहुरी काशी’ हाल में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में उपस्थित जनपद के विभित्र क्षेत्रों के ब्राह्मण बन्धुओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उपस्थित वटुकों ने स्वस्तिवाचन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। ब्राह्मण जनसेवा मंच के कार्यक्रम में ब्राह्मणत्व की रक्षा, गरीब व्राह्मणों की मदद, परम्परा एवं कर्मकाण्ड, संस्कार एवं सहभागिता पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। आर्थिक सम्पन्नता के साथ समाज को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने पर वल दिया गया। ब्राह्मण जनसेवा मंच के संरक्षक मण्डल द्वारा यह भी निर्णय लिया कि विभित्र क्षेत्रों में स्थान वनाने वाले बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
वार्षिक लेखा एवं आय व्यय का विवरण सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया।
समारोह को प्रमुख रूप से विहिप अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, अमरनाथ तिवारी, पंकज दुबे, विनोद मिश्र,पप्पू पाण्डेय, राजनरापन तिवारी, वृज भूषण दुबे, मनोज दुबे , दीपक उपाध्याय, शीर्ष दीप शर्मा, सतोष पाण्डे, मनोज बाबा, वीरेन्दर तिवारी, आलोक तिवारी, पप्पू पान्डेय, मोनू तिवारी,सुधाकर पाण्डेय, चन्दिका चौवे ,अमित पाण्डेय, राहुल दुबे, शिवम चौबे, विन्धश्वनी उपाध्याय आदि प्रमुख थे। अध्यक्षता कर्मचारी नेता अम्बिका दुबे संचालन भगवती तिवारी ने किया।
