सादात। थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरमुजपुर के पास रेल ट्रैक पार करते समय ग्रामवासी सुभाष कन्नौजिया (60) की बुधवार की सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक रेलवे लाइन के उस पार स्थित अपने खेत पर गया था, जहां से वापस लौटते वक्त इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे कम सुनाई देता था। आशंका जताया गया कि ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनाई न देने से हादसा हुआ होगा। हादसे के बाद पत्नी निर्मला देवी और बेटी पुष्पा का रो रोकर बुरा हाल रहा। एसओ संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion