जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण

गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया तथा  कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की।  जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाय। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बावत जानकारी ली।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …