राष्ट्रीय पर्वों को भाजपा ने जन जन तक पहुंचाया

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा महा अभियान में महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा अमर बलिदानियों के प्रतिमा स्थलों की स्वच्छता,माल्यार्पण व सम्मान तथा विभाजन की विभिषिका सहित अन्य कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु कार्यशाला गुरुवार को श्री बजरंग शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान,बकुलियापुर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में राष्ट्रीय पर्व सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों तथा औपचारिकता के रूप में जाने जाते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार की प्रेरणा से आज राष्ट्रीय पर्व जन जन में नये जोश और उत्साह के साथ हर घर में मानाया जाने वाला पर्व है।यह लोगों की भावनाओं में राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच के साथ स्थापित और समाहित है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान से लोगों का राष्ट्र व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को भ्रम मे डालकर और भय दिखाकर सत्ता में स्थापित होने का सपना देख रहे थे। लेकिन देश की जनता ने विपक्षियों को एक बार पुनः शिकस्त दिया है ।देश की जनता यह अच्छी तरह से जानती है कि देश का हित और यहां के लोग किस राजनीतिक दल के नेतृत्व की सरकार में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की लोकसभा सीटें भले कुछ कम हुई हैं परन्तु विपक्षियों के समाज बांटने का मनसूबा ध्वस्त हुआ है।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्र गौरव का कार्यक्रम है जिसे पार्टी प्रतिवर्ष मनाती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्षों के भांति हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित रहते हैं। इसके माध्यम से राष्ट्रीयता का भाव हर घर तक पहुंचे यह हमारा दायित्व व कर्तव्य है और इस कार्यक्रम के सफलता की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की है। उन्होंने बताया कि 11अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में तिरंगा यात्रा, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मान तथा अमर शहीद बलिदानियों के प्रतिमा की साफ सफाई माल्यार्पण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।
कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा महामनिषियों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित,माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि सहित कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भानुप्रताप सिंह,बृजेन्द्र राय, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,डा राजकुमार सिंह गौतम, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, अवधेश राय, अजिताभ राय,आनन्द राय,रामनरेश कुशवाहा, रामराज बनवासी,डा प्रदीप पाठक, वेंकटेश सिंह, सरिता अग्रवाल,जय प्रकाश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, बालकृष्ण त्रिवेदी, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, आलोक शर्मा, अनिल राजभर, विश्व प्रकाश अकेला, रूद्र प्रताप सिंह, साधना राय, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह,सोमारू चौहान, श्यामराज तिवारी, विपिन सिंह, अखिलेश राय, लालसा भारद्वाज,जितेन्द्र नाथ पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, शशि प्रकाश सिंह,सुशील सिंह, नीतीश दूबे, अभिनव सिंह,अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
संचालन प्रवीण सिंह तथा आभार धन्यवाद अवधेश राजभर ने किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …