सामने खुली पोल,तो आग बबूला हुए मंत्री

   

                                                           
गाजीपुर। मंत्री जलशक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति स्वतंत्र देव सिंह का शनिवार को जनपद भ्रमण एवं विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम कटैला, नगवा विकास खण्ड सदर के आदर्श राजकीय नलकूप संख्या-86 बी जी का स्थलीय निरीक्षण किया एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत उथले/मध्यम गहरे/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो के साथ जन सम्वाद/चौपाल कर किसानो की समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणो से संवाद कर उनका हाल जाना। ग्राम कटैला के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा की रास्ते में पाईप पेय जल हेतु खोदे गये गढ्ढे जो बेतरतीव ढंग से मिट्टी डालकर  भरा गया था जो बरसात होने की वजह से  जगह-जगह  मिट्टी धंसी पड़ी थी तथा बरसात का पानी भी गढ्ढे में जमा हुआ था। मंत्री के गुजरते हुए काफिले के सामने ही एक बाइक सवार की गाड़ी गढ्ढे में फंसी दिखी। मंत्री अपने वाहन से तत्काल उतरकर पाईप पेयजल की कार्यों की जानकारी ली तथा ग्रामीण से भी पूछा जिसमें ग्रामीण द्वारा शिकायत की गयी सड़क किनारे  पाईप पेय जल हेतु खोदे गये गढढे की वजह से सही तरीके से मिट्टी एवं रोड़ा का भराव नही हुआ जिसके कारण आये दिन राहगीरों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई राहगीर तो गिर जाते हैं। आज तो ऐसा हुआ की गॉव की ही एक गर्भवती महिला जो रास्ते से गुजर रही थी, रास्ते  में बरसात का पानी लगा पड़ा था जिसके कारण वो महिला गढ्ढे में लगभग आधे पैर धंस गयी जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह से खींच कर बाहर निकाला। मंत्री आगबबूला हो गये तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रास्ते को मरम्मत कराने का सख्त निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना में पाईप के माध्यम से गॉव तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है सम्बन्धित कम्पनियां सड़क खोदाई के बाद उसपर डामरीकरण एवं सी सी रोड है तो उसकी मरम्मत तक का कार्य करेगी तथा जब तक कार्य पूरा नहीं होता तब तक कम्पनियों का पेमेंट नही होगा। चौपाल के दौरान भी मंत्री ने उपस्थित किसानो की समस्याओं को सुना ।किसान भोला राम ने ममंत्री से सिंचाई हेतु अपने खेत तक पानी नहीं पहुंच पाने की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारी से किसान भोला राम के समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।


तत्पश्चात मंत्री ग्रामीणो से सम्वाद स्थापित करने के पश्चात लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक ली एवं आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री ने सिचांई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, यू0पी0 प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन उ0प्र0, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के योजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए नहरों की साफ-सफाई,नहरों में टेल तक पानी पहुंचे जिससे किसानो को सिंचाई मे किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बाढ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारी पूर्व में ही भ्रमण कर कटान न हो इससे सम्बन्धित सारी व्यवस्थाएं पूर्व में सुनिश्तिच कर लें। ब्लाक करण्डा के ग्राम कटरियां में नलकूप के अभाव में भूमि अंसिचित होने की शिकायत, ब्लाक देवकली के बुढनपुर एव सराय शरीफ एवं लगभग 10 गॉव जो पेयजल की समस्या है वहां आर्सेनिक युक्त जल के कारण समस्याग्रस्त है जिसका  एक सप्ताह के अन्दर योजना बनाते हुए निवारण करने का निर्देश दिया।   मंत्री ने बैठक में विकास खण्ड रेवतीपुर के नवली माईनर एवं त्रिलोकपुर माइनर में टेल तक पानी पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली बताया गया कि टेल तक पानी पहुंच रहा है। मंत्री ने  सम्बन्धित अधिकारी से तत्काल मीटिंग के बाद मौके पर जाकर माईनर की फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । बैठक में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सम्बन्धित विभागों के अधिशासी अभियन्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण मौजूद रहे।                                                                                                                                                                                                                                                                                                      

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …