खराबमौसम के बावजूद पहुंचे 534फरियादी


                                                               
गाजीपुर ।जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस डा0 ईराज राजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 174 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 534 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 32 शिकायत/प्रार्थना पत्रों  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 113 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 80 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव,  उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदर कासिमाबाद, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


इससे पहले जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रौजा स्थित राधेश्याम वाटिका में ‘‘ एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षारोपण अभियान- 2024 के अन्तर्गत आम का पौध पौध रोपड़ कर जनपद वासियों को अधिक से अधिक पौध रोपण हेतु प्रेरित किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …