विद्यालय में पौधरोपण

गाजीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय डेढ़गांवां के प्रांगण में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन शनिवार को हुआ। इस शुभअवसर पर 15 पौधों को रोपित किया गया । कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय के साथ स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा नामित सदस्य मथुरा सिंह कुशवाहा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक व रेवतीपुर के प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अरुण कुमार राय के साथ-साथ प्रफुल्ल अतिरिक्त विद्यालय के सo अo अखिलेश कुमार, प्रवीण वर्मा, भरत प्रसाद गुप्ता, बाबूलाल सिंह, विनीत प्रकाश, अभिषेक कुमार यादव, प्रिया राय, शुभम यादव, रूकमणि राय व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …