जनसमस्याओं में जखनियां, मुहम्मदाबाद सबसे आगे

गाजीपुर । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 75 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 12 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 695 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 52 शिकायत/प्रार्थना पत्रों  का निस्तारण किया गया।
तहसील कासिमाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 90 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 85 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 05 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 145 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 82 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 148 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैदपुर तहसीलदर सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …