भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला

गाजीपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओं के हिंसा वाले बयान पर पूरे देश में हंगामा मच गया है,उनके इस स्वभाव से देश के एक बहुसंख्यक वर्ग का अपमान हुआ है। भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के उपरांत जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि देश के सदन में राहुल गांधी ने जो हिंदुओं के खिलाफ बयान दिया है, वह निश्चित तौर से निंदनीय है। राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष संविधान की तो बात करता है ,लेकिन संविधान के विपरीत जाकर किये गये आचरण से राहुल गांधी ने देश की संसद का अपमान किया है, उसके लिए सदन से ही नहीं बल्कि पूरे देश से उनको माफी मांगनी होगी। अकेला ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को राहुल गांधी के इस बयान से काफी पीड़ा हुई है और वह इसका जवाब भी समय आने पर देश प्रदेश की जनता जरूर देगी।आगे अकेला ने कहा कि अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा, इस दौरान अविनाश सिंह,विवेकानंद राय, हर्षित सिंह,चंदन बिंद,गौरव श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कुशवाहा,शिवम राय,शशांक राय,अभिषेक सिंह,विशाल,प्रवीण शर्मा,मनीष,हेमंत,रवि,योगेश शुक्ला,काशी नाथ तिवारी,अनुराग चौहान,लाल जी,सुनील,विनय उपस्थित रहे।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …