धनंजय तिवारी ने किया नामांकन

गाजीपुर । 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु बुधवार दूसरे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट से 06 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र लिया गया। जिसमें ललित मोहन निर्दल 01 सेट, जगत मोहन 01 सेट, चन्द्रकेश निर्दल 01 सेट, जावेद खान हमदर्द पार्टी(निर्दल) 01 सेट, सिंहासन निर्दल 01 सेट, सुधीर सिंह जायसवाल निर्दल 01 सेट नामांकन पत्र लिया गया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय लोकवाणी पार्टी धनंजय कुमार तिवारी पुत्र कृष्णानन्द तिवारी ग्राम डुहियां द्वारा 01 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …