संविधान,लोकतंत्र बचाने का चुनाव

गाजीपुर। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिंकदर यादव और राज्य कार्यकारिणी के नवनियुक्त विशेष आमंत्रित सदस्य जगत मोहन बिन्द का पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई में स्वागत किया गया।
स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिंकदर कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान को बचाने का है।उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। देश के लोकतंत्र, संविधान,देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय को बचाने के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा करते हुए कहा की देश की तानाशाह मोदी सरकार को हटाने मे भी अधिवक्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। उन्होने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन की ताकत से घबड़ाई हुई है । प्रथम चरण के बीते मतदान मे इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता के रुझान को देखते हुए भाजपा के खेमे में निराशा छा गयी है। हार निकट देखकर भाजपा नेता अनाप शनाप फैसले और बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष कर जनता को तानाशाही ताकतों से मुक्ति दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। यहां सभी का सम्मान है।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सिराज खां, राष्ट्रीय सचिव हैदर अब्बास राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, रीता विश्वकर्मा,रामयश यादव, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप यादव,आनन्द राजभर,अरुण कुमार कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार तिवारी,रामनिवास यादव,अजय श्रीवास्तव, विभा पाल,रामचन्दर यादव, राम अवध राम, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,यादव,रीना यादव दयाशंकर यादव, मिथिलेश यादव,राम अवध राम, दिनेश यादव, राजेश, रामदुलार,अमित ठाकुर ,अनीता यादव, पूजा गौतम,छन्नू यादव, वंश बहादुर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
बैठक के अंत मे अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन महासचिव सर्वेश पाल ने किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …