पार्टी के मंडल अध्यक्ष का निधन, नेताओं ने जताया शोक

भाजपा बाराचवर द्वितीय के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा का निधन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी , मंडल बाराचवर द्वितीय के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा का 52 वर्ष की उम्र में बिमारी के चलते मंगलवार की रात्रि 9-30 बजे , चिकित्सा के दौरान बीएचयू वाराणसी में निधन हो गया।वह विगत कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे तथा पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा उन्हें कल ही बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। व्यवहार से अत्यंत विनम्र एवं सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले ओमप्रकाश कुशवाहा का पार्थिव शरीर देर रात उनके ग्राम -पहराजपुर, थाना करीमुद्दीनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी लोग उनके घर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं। ओमप्रकाश कुशवाहा की पत्नी उत्तम देवी एवं दो पुत्र अभिषेक कुशवाहा व आकाश कुशवाहा है। अंत्येष्टि बुधवार को गंगा तट सुल्तानपुर घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे अभिषेक कुशवाहा ने दिया।
अपने होनहार कार्यकर्ता तथा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी में शोक है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, श्यामराज तिवारी आदि ने उनके घर पहुंच कर पार्टी झंडा ओढ़ाकर अपने कार्यकर्ता को अंतिम विदाई दिया। संवेदना प्रकट करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा जैसे ईमानदार और कर्मठ लग्नशील कार्यकर्ता के निधन से भाजपा की अपूरणीय क्षति हुई है।भारतीय जनता पार्टी इस असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करने के साथ पूरी तरह से परिवार के साथ है‌।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा संगठन कार्यों के प्रति सदैव समर्पित व समयबद्ध कार्यकर्ताओं में एक थे, उनका असमय निधन दुखद है।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि ओमप्रकाश कुशवाहा पार्टी के मजबूत सिपाही थे जिनका निधन अत्यंत पीड़ा दायक है।
ओमप्रकाश कुशवाहा के निधन पर जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, सुरेश बिंद,शशांक राय,हिमांशु राय,विनोद राय गुड्डू आदि ने दुःख व्यक्त किया ।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …