भाजपा करती है झूठ का कारोबार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी अतिआवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की तैयारी के सम्बन्ध में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। बैठक में चुनाव जीतने की बनायी गयी रणनीति और पार्टी को जिताने का लिया गया संकल्प। सभी वक्ताओं ने कहा हम सब होंगे फिर कामयाब ।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओ से चुनाव की तैयारी में तन मन से जुटने का आह्वान किया और कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना ही हम सबका संकल्प। उन्होंने कहा कि इस देश का गरीब,नौजवान, महिला और किसान भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही कदमों के चलते अत्यंत दुखी है।गरीब,नौजवान, महिला और किसान को अपनी चार बिरादरियां बताने वाले मोदी जी को इनके दुख तकलीफों से कुछ भी लेना देना नही है। नौकरी न मिलने की दशा में इस देश का नौजवान अपनी डिग्रियां फूंक आत्महत्या करने को मजबूर है।खराब कानून व्यवस्था के चलते लगातार बढ़ रही रही दुष्कर्म की घटनाओं की वजह से मां बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। किसान एम एस पी की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी भाजपा सरकार का जुमला ही साबित हुआ है। बल्कि बिजली एवं खाद का दाम बढ़ने की वजह से किसानों की फसलों का लागत मूल्य और बढ़ गया है। लगातार बढ़ती मंहगाई के चलते गरीब खून के आंसू रो रहा है। उसका चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद यह सरकार विकसित इंडिया,शाइनिंग इंडिया का खोखला नारा दे रही है।यह सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों की खिदमत में व्यस्त है। इस सरकार की विदाई ही किसान, नौजवान, महिला और गरीबों के हित में है।
इस बैठक को संबोधित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार की साम्प्रदायिक सोच के चलते देश की संस्कृति और सभ्यता खतरे में है। विविधता में एकता की वजह से दुनिया में हम जाने पहचाने जाते हैं लेकिन भाजपा सरकार की मजहबी सोच समझ और दकियानूसी विचारों के चलते यह पहचान भी संकट में हैं।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके समक्ष लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है।यदि हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।यह चुनाव तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहेगा कि नहीं। यदि आप चाहते हो कि इस देश में लोकतंत्र,देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय, देश का सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव कायम रहें तो इस देशसे भाजपा सरकार को हर कीमत पर बेदखल करना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अपने ऊपर किये गये जुल्मों सितम की चर्चा करते हुए कहा कि मेरी कोई खता नही है गरीबों के सम्मान की रक्षा करना ही मेरा कसूर रहा है । इसी बात की सजा दे रही है भाजपा सरकार । उन्होंने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में बेरोजगार नौजवानों और किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
किसान और नौजवान चुनाव का इंतजार कर रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का कारोबार करती है। हम सबको जनता के बीच जाकर इनके झूठ का पर्दाफाश करने की जरूरत है।
इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए विधायक जै किशन साहू ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर जी के संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा का नैतिक पतन होने के कारण देश में आज लोकतंत्र मृत्युशैय्या पर है। भाजपा सरकार ने लगातार नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार के पेपर लीक कारोबार के चलते नौजवानों का भविष्य अंधेरे में हैं। भाजपा नौजवानों को नौकरी देना नही चाहती इसलिए पेपर लीक की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि दंभपूर्ण बोल,आचरण और वादाखिलाफी के चलते जनता भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। आज की तारीख में पीडीए तबके के साथ साथ परी जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।
भाजपा सरकार का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान,छात्र ,व्यापारी सभी आक्रोशित हैं। समाजवादी पार्टी उनके जुल्म और दमन का डटकर मुकाबला करेंगी। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से उपजे जनाक्रोश के चलते धर्म की आड़ में छिप रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान रोजगार न मिलने के चलते अपनी डिग्रियाँ फूंक रहा है और आत्महत्या कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार को न हया है न लाज। इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना।
इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, रामधारी यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,रविन्द्र प्रताप यादव ,शम्भू यादव अकेला,रामजन्म चौहान, मुन्नी लाल राजभर,मुन्नन यादव, सुभाष यादव, तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव, कमलेश यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव, अमित ठाकुर,अक्षय यादव, अभिषेक कुशवाहा,खेदन यादव,कमलेश यादव,हरेन्द्र विश्वकर्मा,प्रमोद यादव,पूजा गौतम,यमुना यादव, नरसिंह यादव, तौकीर खां,भरत यादव, राजेन्द्र यादव, रामविजय यादव, रीता विश्वकर्मा,विभा पाल, अभिनव सिंह, राजेश यादव, राजदीप यादव, रामाशीष यादव, रीना यादव, कंचन रावत, यशपाल सिंह यादव,राहुल सिंह, अनिता यादव, शेर अली राईन, विक्की यादव, प्रदीप यादव, तारकेश्वर यादव आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Check Also

राजस्व वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

                              …